फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के मकान से नगदी और जेवर चोरी, बंद था मकान, 50 हजार रुपये, सोने का हार, झाले, चेन, चांदी के सिक्के, पायलें ले गए

विज्ञापन
चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। निजी अस्पताल संचालक के बंद मकान से चोर नगदी और जेवर ले गए। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे के नादेमऊ रोड स्थित साईं हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिषेक पांडेय पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार को ससुर की तबीयत बिगड़ने पर वह पत्नी के साथ फर्रुखाबाद गए थे। चोर बंद मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दूसरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी और दीवान बेड से 50 हजार रुपये सोने का हार, एक जोड़ी झाले, चेन, चांदी के दो सिक्के, एक जोड़ी पायल समेत लाखों रुपये कीमत का सामान ले गए। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखकर डॉक्टर को सूचना दी। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। वहीं वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बंद मकानों को ही निशाना बनाते हैं चोर
कस्बे व आसपास के इलाके में एक माह में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। इससे इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले एक माह में 12 से अधिक वारदातों में चोरों ने बंद पड़े मकानों को ही निशाना बनाया है। इलाकाई लोगों का कहना है कि चोरी की वारदातों से भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें