फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड करेगा तय, किस केंद्र पर कौन कक्ष निरीक्षक करेगा ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कक्ष निरीक्षकों का डाटा ऑनलाइन ऐसे ही नहीं किया जा रहा है। 24 मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज लगाएगा। वहीं से तय होगा कि शिक्षक या शिक्षिका की किस परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को जारी किए पत्र में कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में पहले प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी डीआईओएस मैनुअल तरीके से लगाते थे।
अब प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो रही है। इस कारण परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को छोड़कर सभी शिक्षकों की सूची डीआईओएस कार्यालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद की ईमेल पर सॉफ्ट कॉपी एक्सेल सीट पर अंग्रेजी में जाएगी, जिसमें जिला, बीआरसी, कोड, तहसील, ब्लॉक, विद्यालय नाम व कोड, टीचर का नाम, पदनाम और लिंग आदि का ब्योरा भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से सभी प्रधानाचार्यों की बैठक नए कार्यालय भवन में बुलाई गई है। इसमें यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कई निर्देश और जानकारियां दी जाएंगी। होली के बाद डीएम भी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और प्रधानाचार्यों की बैठक लेंगे।
शहर स्थित केएस हायर सेकेंडरी स्कूल मकरंद नगर के प्रधानाचार्य बालजीत वर्मा को यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का प्रभारी बनाया गया है। डीआईओएस का कहना है कि साथ में चार अन्य लोगों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सरायमीरा स्थित केकेसीएन इंटर कॉलेज से 12 मार्च से कॉपियों के वितरण का समय शुरू हो गया है।
बोर्ड से पत्र मिलने के बाद बीएसए को भेज दिया गया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की गुणवत्ता, शुचिता व नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। -राजेंद्र बाबू, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें