फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की बोरी में निकली काली मिट्टी, जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कर दुकान सील की

विज्ञापन
खाद की बोरी में निकली मिट्टी दिखाता किसान। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। दुकान से ली गई खाद की बोरी में काली मिट्टी देख ग्रामीणों ने गड़बड़ खाद बिक्री का आरोप लगाया। इस बाबत डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान सील कर दी।
विज्ञापन

ठठिया थाना के कुढ़िना गांव में नकली खाद मिलने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने दुकान को सील कर दिया। किसानों को दी गई खाद की जांच शुरू कर दी गई। कुढ़िना गांव के शैलेश ने चार बोरी, सियाराम, अनिल, श्यामू ने एक-एक बोरी खाद खरीदी थी। रघुनंदन, त्रियुगी नारायण ने बताया कि कंपनी की खाद खरीदी थी। खेत में डालने के लिए बोरी खोली तो काली मिट्टी निकली।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदार से खाद बिक्री का लाइसेंस मांगा गया। दुकानदार दिखा नहीं पाया। किसानों के बयान दर्ज किए गए हैं। नकली खाद सिद्ध होने पर दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें