फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सलेमपुर गांव के पास निर्माणाधीन हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने शव को सौ शय्या अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

विकास खंड कन्नौज के मित्रसेनपुर निवासी आलोक कुमार (30) पुत्र मुकेश जाटव को दहेज में बाइक मिली थी। सोमवार को वह बाइक की सर्विस कराने के लिए छिबरामऊ की तरफ जा रहे थे। सलेमपुर के पास हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्ग संकरा होने के कारण आलोक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक का पिछला पहिया धड़ के ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक को निगम मंडी चौकी पर खड़ा करवा दिया गया। वहीं पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए काफी देर तक प्रयास करती रही। कई घंटे तक शिनाख्त न हो पाने पर शव को सौ शय्या अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। काफी प्रयासों के बाद शिनाख्त होने पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सौ शय्या अस्पताल में परिजन बेहाल नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी
आलोक कुमार की शादी लगभग एक वर्ष पहले फर्रुखाबाद जनपद की चौकी क्षेत्र खुदागंज अंतर्गत लखमियापुर गांव निवासी मेनका के साथ हुई थी। दो माह का पुत्र है। मृतक के चार भाई और एक बहन है। वह इलेक्ट्रानिक का काम कर परिवार की गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें