छिबरामऊ। भाकियू (भानु) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह का नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व किसानों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी दल की रहे, किसानों के हितों पर आंच नहीं आने दी जाएगी। किसानों के सम्मान की लड़ाई संगठन हर स्तर पर लड़ने के लिए तैयार है। इससे पहले पूर्वी बाईपास पर अजय सिंह ने किसानों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह व नीरज गुप्ता (भाटिया) ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। वीर सिंह चैहान, स्वतंत्र अतरौलिया, मनोज सिंह राठौर, विकास भदौरिया, लालू, करन राजावत आदि मौजूद रहे।
अंडरपास चौड़ा किए जाने की मांग
नगर के प्रमुख व्यवसायी सुरेंद्र सिंह तोमर व संजीव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास महज 15 मीटर का अंडरपास बनाया गया है, जबकि निगम मंडी में पांच सैकड़ा से अधिक आढ़ती कारोबार करते हैं। वेयरहाउस भी बना है, जहां से प्रतिदिन कई ट्रक लोड होते हैं। ऐसे में अंडरपास चौड़ा किया जाए।