फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने शिवकुमार यादव

विज्ञापन
bar acocition - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव कुमार यादव ने जीत दर्ज की है। महासचिव के पद पर नसीम खां निर्वाचित हुए हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार और सह सचिव पद पर आदेश कुमार ने जीत हासिल की। विजेताओं के समर्थकों ने जीत हासिल होते ही खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। इसके बाद शाम करीब सात बजे तक मतगणना चली। अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार यादव ने 304 मत हासिल किए। उन्होंने 135 मतों से विपक्षी रामेंद्र त्रिवेदी को मात दी। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बृजमोहन को महज 84 मत ही प्राप्त हो सके। इसी तरह महासचिव के पद पर मोहम्मद नसीम खां को कुल 240 वोट मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी मधु कश्यप को हराकर 51 मतों से जीत हासिल की।
मधु कश्यप को 191 वोट मिले और तीसरे नंबर रहे अशोक राजपूत को 118 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए पुष्पेंद्र कुमार को 200 वोट मिले। उन्होंने भूपेंद्र सिंह तोमर को 77 मतों से हराया। महेंद्र कुमार यादव को 114 वोट और सुशील कुमार 78 वोट ही प्राप्त कर सकें। सह सचिव के पद पर आदेश कुमार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अजय कुमार को 137 मतों से जीत हासिल की। विजेताओं की घोषणा होते ही उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। कचहरी परिसर नारेबाजी से गूंज उठा। विजेताओं को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें