फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरा तो जमकर बरसे पर लोग पानी को तरसे

विज्ञापन
Badra rained heavily but people crave water - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जिले की बिजली आपूर्ति ध्वस्त कर दी। कहीं बिजली के खंभे गिर गए तो कहीं पेड़ की डाल आने से फाल्ट आ गए। करीब सात घंटे शहर की बिजली पूरी तरह से बंद रही। इसके चलते लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद लाइनमैनों ने फाल्ट ठीक किए। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा जिला मुख्यालय के निकट वलही गांव के प्राथमिक स्कूल में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
जिले में कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन रविवार की सुबह चार बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश सुबह 11 बजे तक हुई। बारिश से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई। किसी तरह की दुर्घटना न ह, इस कारण उपकेंद्र के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर दी थी। बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन लाइनों में फाल्ट आ जाने से आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लाइनमैन फाल्ट खोजने निकले तो पाया कि कहीं लाइन पर पेड़ की डाल आ जाने तो कहीं पर बिजली का खंभा गिर जाने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। मानपुर उपकेंद्र से उदैतापुर फीडर को जाने वाली लाइन का एक पोल बारिश से चलते खेत में गिर गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। ठठिया क्षेत्र में भी बारिश से बिजली गुल रही। जनखत के निकट गांव में बिजली आपूर्ति दोपहर बाद भी बहाल नहीं हुई।
यही हाल खैरनगर क्षेत्र की रही। शहर में भी बारिश के समय बिजली गुल रही। यहां पर भी सुबह 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसी तरह की खामियां उपकेंद्र जसोदा पंप कैनाल, ठठिया, तिर्वा, रामाश्रम, चौधरियापुर, मोचीपुर, कढेरा, इंदरगढ़, वेहरिन, जसपुरापुर, समेत कई अन्य क्षेत्र में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिन क्षेत्रों में खंभे गिरे हैं, वहां पर सप्लाई अभी भी शुरू नहीं की जा सकी। एक्सईएन शादाब अहमद का कहना है कि जहां पानी के अंदर खंभे गिरे हैं, वाहन जाने की दिक्कत के चलते खंभे नहीं लगाए जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें