फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों के अपहरण का प्रयास

Fri, 11 Sep 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा उमर्दा में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने दो बालकों के अपहरण का प्रयास किया। चीखपुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



उमर्दा कस्बे के पूर्वी दिशा में कछियाना मोहल्ला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास विपिन (12) पुत्र राजू और विकास (11) पुत्र हरीकिशन शाक्य खेतों पर खेल रहे थे। तभी पल्सर बाइक से दो बदमाश पहुंचे। उन्होंने विपिन को पकड़कर बाइक पर बिठा दिया। यह देखकर विकास चिल्लाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए।

उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाश बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर उमर्दा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि मोबाइल के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही फरार होने वाले अपहरणकर्ताओं को चिह्नित करके गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें