फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा से जेवर और रुपयों की टप्पेबाजी, दिनदहाड़े बाजार में हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
घटना की जानकारी देतीं आशा शोभा चौरसिया। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। कस्बे के बिधूना रोड पर रहने वाली आशा कार्यकर्ता से बाजार जाते समय बाइक सवार युवकों ने जेवर और नगदी की टप्पेबाजी कर ली। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता शोभा चौरसिया पत्नी नंदकिशोर बुधवार को फोटोकॉपी कराने के लिए बाजार जा रही थीं। तभी बाइक सवारों ने एक युवक का पता पूछते हुए बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान यह आशा को पारिवारिक स्थिति बताने लगे। संकट से बचाने का झांसा देकर सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, मोबाइल और 7000 रुपये मंगवाकर थैले में रखवा लिए। राम का नाम लेकर दस कदम आगे बढ़कर वापस लौटने के लिए कहा।
आशा के आगे बढ़ने पर बाइक सवार दोनों युवक रफूचक्कर हो गए। लौटने पर बाइक सवार नहीं मिले तो यह चीखने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें