छिबरामऊ। टिकट फाइनल होने के बाद पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने घर पर पूजा अर्चना कर चुनावी अभियान की शुरुआत की। मोहल्ला बजरिया स्थित उनके आवास पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों व विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन के लिए वीडियो संदेश भेजा।
वहीं दिन भर वे बूथ कमेटियों के साथ बैठक में व्यस्त रहीं। उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं की टोलियों ने भी जनसंपर्क के साथ प्रचार शुरू किया।
खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार तिर्वा विधानसभा सीट से दोबारा टिकट फाइनल होने के बाद विधायक कैलाश राजपूत कस्बा स्थित पौराणिक शिव मंदिर पहुंचे। भगवान शिव के समक्ष मत्था टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। समर्थकों ने मंदिर पहुंचकर विधायक का स्वागत किया। बाद में विधायक ने अपना चुनावी अभियान शुरू किया।