फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम केंद्र बदहाल, सुविधाओं का अभाव, तालग्राम ब्लाक के 25 केंद्रों में पांच पर तैनाती नहीं

विज्ञापन
अंदौआ का एएनएम सेंटर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। विकास खंड तालग्राम के एएनएम केंद्रों का हाल बेहाल है। 25 में से पांच में तैनाती नहीं है। तैनाती वाले केंद्रों पर यह जल्दी नहीं आती हैं। कई केंद्र मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गए हैं। यहां हैंडपंप खराब हैं। सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं को पीएचसी और सीएचसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार तालग्राम ब्लाक में 25 एएनएम केंद्र हैं। इनमें अंदौआ केंद्र दो साल पहले एएनएम शालिनी का रोहली में ट्रांसफर हो जाने से बंद है। वहीं रनवां से प्रीती भारतीय का कानपुर और गुरसहायगंज से शिवानी का गुगरापुर ट्रांसफर होने से स्वास्थ्य सेवाएं और टीकाकरण ठप है। फिरोजपुर में प्रियंका, तेराजाकेट की स्नेहलता छह माह से प्रसव अवकाश पर हैं।
वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुमारिल मैत्रेय का कहना है कि पांच एएनएम को तालग्राम में नियुक्ति मिली है। जहां एएनएम नहीं हैं, वहां तैनात किया जाएगा। बदहाल सेंटरों का कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें