फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

विज्ञापन
खोजीपुर में ग्रामीणों से जानकारी लेते सीओ शिव कुमार थापा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। अधिवक्ता के घर को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच करने सीओ शिव कुमार थापा शनिवार को खोजीपुर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी ली। इस मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फहीमुज्जमा खां 11 अगस्त की शाम को अपने गांव खोजीपुर में निर्माणाधीन मकान को देखने गए थे। यहां गांव के युवक ने उनके टुकड़े-टुकड़े कर मकान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस मामले में आरोपी का अधिवक्ता को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें