फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में कम बच्चे मिलने पर तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम के निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्र जसपुरापुर सरैया में कम बच्चे समेत अनियमितताएं मिलने पर सीडीपीओ समेत तीन को नोटिस दिया गया है। स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने डीपीओ को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र जसपुरापुर सरैया की बाल विकास परियोजना अधिक ारी सतीश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सहायिका को नोटिस दिया है। तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोई लापरवाही न हो सके। गौरतलब है कि जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने 20 नंवबर को प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर सरैया का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र देखा। यहां पंजीकृत 23 बच्चों में सिर्फ 15 बच्चे ही उपस्थित मिले। कम बच्चे मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से पूछने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कम पोषाहार की शिकायत की। डीएम ने डीपीओ को मानक अनुसार पोषाहार वितरण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें