फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर जयपुर से लखनऊ जा रही कार अनियंत्रित होकर सोमवार शाम सात बजे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखनऊ पीजीआई के तीन डॉक्टर बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

लखनऊ थाना गाजीपुर हाल, पूर्वांचल नगर निवासी डॉ. उमेश त्रिपाठी जयपुर से लखनऊ लौट रहे थे। इनके साथ लखनऊ निवासी डॉ. सुरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. कात्यानी त्रिपाठी भी साथ थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम नगला प्रान के पास अचानक चालक को नींद आने के कारण कार सुरक्षा जाल तोड़ती हुई डिवाइडर पर खड़ी हो गई। इससे फेंसिंग तथा तार टूट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई जबकि डॉक्टरों के मामूली चोटें आईं। सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी नागार्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है। डॉक्टरों को दूसरी कार से लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें