फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में टक्कर मारकर जायरीनों से भरी बस पलटी, 24 घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद घायल यात्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मकनपुर मेले से लौट रही जायरीनों से भरी बस ने कार में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई बस पलट गई। हादसे में 22 जायरीन और दो कार सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कोहराम मच गया और बस के शीशे तोड़कर किसी तरह जायरीनों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के कस्बा रूरा निवासी मतीन अपने भाई लईफ चार अन्य लोगों के साथ ग्राम डुडवा बुजुर्ग में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने मार्शल कार से आए थे। फोरलेन निर्माण के चलते मार्शल को बाईपास पर सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। मतीन और लईफ कार में बैठकर बात कर रहे थे। अन्य लोग रिश्तेदार के घर चले गए थे। इस दौरान मकनपुर मेला से बरेली लौट रही जायरीनों से भरी बस ने मार्शल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद चालक बस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कुछ ही दूर जाकर बस सड़क के किनारे खेत में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही बैठे यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे कई लोग वहां मौके पर पहुंच गए और बस के शीशे तोड़कर घायल यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार मुनीर, बारिश, वसीम, मुर्शीद, मोईन, सोहेल, आसिफ, अंजुम, आरिफ, तौसीफ, अकरम,आसिया, परवीन और आमना घायल हो गए। मार्शल सवार घायल मतीन और लईफ भी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल लईफ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और कुछ लोगों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें