फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से कार पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटी कार। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। लखनऊ से फर्रुखाबाद न्यायालय जाते समय टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को यूपीडा सुरक्षा अधिकारी ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

भदोही जिला के थाना ज्ञानपुर में अक्षयवर गांव निवासी सुशील कुमार मौर्य (38) ईस्ट मुंबई स्टेट पुलवाणी वली भूमिग्रीन रहीस 702 में परिवार के साथ रहते हैं। इनका कपड़े का थोक व्यापार है। कुछ दिन पहले लखनऊ में मामा शिवप्रताप मौर्य के घर आए थे।
मंगलवार सुबह एक्सप्रेसवे के रास्ते फर्रुखाबाद न्यायालय किसी कार्य से जा रहे थे। साथ में उनकी मां उर्मिला मौर्या(59), मामी मंजू (40) भी थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना ठठिया विशिष्ट मंडी के पास कार का पिछला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। चीखपुकार मच गई। पीछे का शीशा टूट जाने से उर्मिला एक्सप्रेसवे पर बाहर की ओर जा
विज्ञापन

गिरीं। हादसे में तीन लोग घायल हुए। सूचना पर यूपीडा सहायक सुरक्षा ओमप्रकाश सिंह ने घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा, जहां डाक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। कार को क्रेन की मदद टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया। सुशील ने बताया कि परिवार में पिता के अलावा एक भाई सुनील और बहन पिंकी है। ठठिया थाने के उपनिरीक्षक नन्हेलाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें