फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। बरौली के जोगी डेरा में सोमवार को दिव्यांग बहन के साथ घर में खेल रहा तीन वर्षीय मासूम पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जोगी डेरा में सपेरा समुदाय के लोग रहते हैं। यह घरों में भीख मांगकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सोमवार को शशि कुमार किसी गांव में गया था। पत्नी धनदेवी मवेशियों को चराने गई थीं।
घर में दिव्यांग पुत्री महिमा (5) व बेटा जान्स (3) था। जान्स खेलते हुए घर के बाहर पानी के गड्ढे में गिर पड़ा। दंपती घर लौटे तो बेटे को गायब देख तलाश शुरू की।
विज्ञापन

खोजबीन के दौरान वह घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। जान्स को बाहर निकाला गया। तब तक पानी में दम घुटने के कारण मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी होने पर सपा सपेरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजीव नाथ, युवा सपा नेता अनुराग शुक्ला, भुल्ला मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि बृजेश राजपूत ने रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें