फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पैदल घर लौट रहे राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। तेराजाकेट-तालग्राम मार्ग पर बुधवार की रात बेकाबू वाहन ने पैदल जा रहे राजमिस्त्री को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तालग्राम कस्बे के मोहल्ला टीला निवासी अफजल हुसैन उर्फ ललइयां(40) राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार को वह तिर्वा काम करने गए थे। यहां से शाम को किसी वाहन से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निकवा गांव के मोड़ पर आए। यहां से वह पैदल घर की ओर चल पड़े। रास्ते में थाने से कुछ दूर विद्युत उपकेंद्र के पास पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने वाहन की तलाश की, पता नहीं चल सका। पत्नी रोशन बेगम ने बताया कि परिवार में तीन पुत्र शराफत(14), समीर(12), नवीशान(10) हैं। राजगीरी से परिवार की रोजी रोटी चलती थी। अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा, यही चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें