फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय प्रताप व सुनैना बनीं चैंपियन

Wed, 30 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में मंगलवार को हुई एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र चैंपियन  अभय प्रताप व छात्रा सुनैना को शील्ड, प्रमाणपत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक नवाब सिंह ने सौ मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग में 200 मीटर की दौड़ में अमन यादव प्रथम, संजीव द्वितीय, रंजीत तृतीय रहे। बालिका में देवांशी प्रथम, पूनम सक्सेना द्वितीय, रितू पाल तृतीय रही।



बालिका 500 मीटर दौड़ में प्रीती देवी प्रथम, सरला देवी द्वितीय, रितू पाल तृतीय रही। बालक सौ मीटर दौड़ में सुरेंद्र सिंह प्रथम, रंजीत द्वितीय, संजीव यादव तृतीय रहे। तवा फेंक (बालक वर्ग) में अभय प्रताप प्रथम, वेदप्रकाश द्वितीय, संचित अग्निहोत्री तृतीय रहे। गोला फेंक (बालक वर्ग)  में रामबाबू प्रथम, वेदप्रकाश द्वितीय, शुभांक शुक्ला तृतीय रहे।
विज्ञापन




ऊंची कूद में अभय प्रताप प्रथम, अंशुल दुबे द्वितीय, वेदप्रकाश तृतीय रहे। तवा फेंक (बालिका) में शीतला प्रथम, ज्योति द्वितीय, नाजिमा बानो तृतीय रही। तीन हजार मीटर की दौड़ (बालक वर्ग) में सुरेंद्र सिंह प्रथम, रुस्तम सिंह द्वितीय, विपिन कुमार तृतीय रहे।



1500 मीटर बालिका में शिवानी प्रथम, नीलम पाल द्वितीय, प्रीती तृतीय रही। गोला फेंक (बालिका) में सुनयना प्रथम, ज्योति पाल द्वितीय, संगीता देवी तृतीय रही। लंबी कूद (बालक) में अभय प्रताप प्रथम, विजेंद्र सिंह द्वितीय, वेदप्रकाश, लक्ष्मीप्रसाद तृतीय रहे। लंबी कूद (बालिका) में सुनैना प्रथम, शिवानी द्वितीय, निशा यादव तृतीय रही।



 भाला फेंक (बालिका) में सुनैना प्रथम, नाजिमा द्वितीय, अनुष्का तृतीय रही। भाला फेंक (बालक) में बलराम यादव प्रथम, कृष्णपाल बाथम द्वितीय रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा के अलावा अनुराग मिश्रा, दिलीप गुप्ता, रमेश यादव, आरएन मिश्रा, उमेश चंद्र द्विवेदी, आरती वर्मा, प्रज्ञा त्रिपाठी, आरके दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें