फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने लाखन तिराहे पर दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान चली गोली से महेश कुशवाहा की मौत के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ जुलाई महीने में हुए दंगे के दौरान भी मान सिंह अवस्थी नामक युवक को गोली मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


इस बाबत कोतवाल भुल्लन यादव ने बताया कि बवाल के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान अकरम वारसी पुत्र अकील वारसी निवासी लाखन तिराहे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान उसने घटना में शामिल होने की बात बताई है।

उधर, इस घटना को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे में नामजद सपा जिला कोषाध्यक्ष कैश खां, हाजी शरीफ उर्स कमेटी के सदर शमशुल खां, सभासद नफीश हाशमी, अतहर वारसी समेत सभी नौ आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। अफसरों की मानें तो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कहा कि इस बार कोई बचने नहीं पाएगा। उधर, दोपहर बाद आईजी आशुतोष पांडेय ने भी कोतवाली पहुंचकर डीएम, एसपी व अन्य अफसरों से वार्ता की और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपद्रवी चाहें जो भी हों उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। कहा कि अमन चैन का माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें