फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चपेट में हजारों का सामान जला

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा कलसान के मजरा बरसाती डेरा के एक घर में रविवार की रात आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने आसपास के दो अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने नलकूपों से पानी लाकर दो घंटे के प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक तीनों घरों में रखी हजारों की नकदी, अनाज, बर्तन समेत सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग की चपेट में आकर दो बकरे बुरी तरह झुलस गए। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

ग्रामसभा कलसान के मजरा बरसाती डेरा निवासी जयपाल रविवार की रात्रि घर में सो रहे थे। अचानक रात्रि 10 बजे उनका बाहरी छप्पर धू-धू कर जल उठा। जब तक वह कुछ समझ पाते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें देख ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर आग पर पानी डालने का प्रयास किया, परंतु तेज हवाओं के चलते आग ने पड़ोस के लाखन सिंह एवं पुष्पा देवी के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक जयपाल पुत्र लाखन सिंह की ग्यारह हजार रुपए नकद, दो बकरे बुरी तरह जल गए। वहीं एक बकरे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लाखन सिंह की आठ हजार नकदी एवं पुष्पा देवी की तीन हजार नकदी मौके पर ही स्वाहा हो गई। इतना ही नहीं तीनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। उधर, तहसीलदार अवधेश श्रीवास्तव ने सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ऋषि कुमार से क्षति का आंकलन कराया। उनके मुताबिक तीनों घरों में लगभग एक लाख की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि तीनों ग्रामीण भूमिहीन हैं। इसके चलते इनको आर्थिक मदद शीघ्र ही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें