फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा/कन्नौज। औरैया जनपद के गुनौली गांव निवासी युवक अपने दो अन्य मित्रों के साथ रविवार की रात बाइक से ठठिया थाना क्षेत्र होते हुए तिर्वा आ रहा था। वह जैसे ही ईटखारी गांव के करीब पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार खाई में जा गिरे। राहगीरों ने किसी तरह मैजिक को रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। स्वास्थ्य केंद्र ले जाते एक युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शेष दोनों युवकों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां से कानपुर ले जाते समय एक और युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गुनौली निवासी मौला खां अपने मित्र कुतुबपुर सौरिख निवासी शाकिर पुत्र फकीरे एवं महतेपुर्वा निवासी दिलशाद पुत्र जमालुद्दीन के साथ रिश्तेदारी से तिर्वा आ रहा था। रात्रि 10 बजे के करीब ईटखारी गांव के सामने तिर्वा की ओर से आ रहे वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक बाइक समेत बंबा में जा गिरे। राहगीरों ने किसी तरह उन्हें एक मैजिक पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 26 वर्षीय मौला को मृत घोषित कर दिया। जबकि शाकिर व दिलशाद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया। परंतु बिल्हौर के करीब दिलशाद ने भी दम तोड़ दिया। जब कि शाकिर को गंभीर हालत में सैफई के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर मौला खां के पिता उस्मान खां की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें