फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 672 ई-पॉस मिलीं, अब इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन का इंतजार

Mon, 26 Feb 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राशनकार्ड धारकों को घटतौली से निजात दिलाने के लिए पूर्ति विभाग ने ई-पॉस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले को 672 ई-पॉस मशीन मिल गई हैं और अब इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन का इंतजार है। वेईंग मशीन मिलते ही इन्हें दुकानों पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसके बाद इन्हीं मशीनों से राशन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इसके लिए जिले में मार्च से सभी सरकारी राशन की दुकानों में तौल के लिए इलेक्ट्राॅनिक वेईंग मशीन और ई-पॉस को लिंक कराया जाएगा। इससे कांटे से जितनी तौल होगी, उतने वजन की पर्ची कार्डधारक को मिल सकेगी। इससे अनाज वितरण में होने वाली घटतौली को प्रभावी स्तर पर रोका जा सकेगा।

................

जिले को 672 ई-पॉस मशीन मिली हैं और दो-तीन दिनों में इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन भी प्राप्त हो जाएंगी। इसके बाद दुकानों को मशीन संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। - राजीव कुमार मिश्रा, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें