बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक अध्यक्ष पद समेत 20 पदों के लिए 64 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 25 मई को नामांकन पत्रों की जांच और उसी दिन वापसी होगी। 28 मई को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, अवनींद्र यादव, हाकिम सिंह यादव, राजीव कुमार दीक्षित, राजकुमार सिंह, पंकज मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव व अजय यादव ने नामांकन किया है।
महासचिव पद के लिए सुशील पांडेय, राजीव कुमार दीक्षित, ब्रह्मदत्त यादव, सुधाकर अग्निहोत्री, अमित कुमार व पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमित यादव, सुधाकर अग्निहोत्री व विजय तिवारी, सचिव के दो पदों के लिए पवन त्रिपाठी, अजितप्रताप सिंह व उमेंद्र सिंह ने नामांकन किया है।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिनेश यादव, कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, पवन त्रिपाठी, अजित प्रताप, सुधाकर अग्निहोत्री, अमित कुमार, हृदेश कुमार व उमेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश यादव, विशाल दुबे व उमेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश यादव, हरिनंदन सिंह, विशाल दुबे व कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, जबकि पुस्तकालय पद के लिए दिनेश यादव, कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, अमित कुमार व उमेंद्र सिंह ने नामांकन किया।
आडीटर पद के लिए दिनेश यादव, हरिनंदन सिंह, हृदेश कुमार राजपूत व कृष्णचंद्र चतुर्वेदी, तथा प्रशासनिक सदस्य के नौ पदों के लिए राजवीर सिंह, भानुप्रताप सिंह, शिवदत्त तिवारी, अमित कुमार यादव, शिवकुमार उर्फ घुर्रम, सर्वेश कुमार उर्फ टिंकू, विमलेश कुमार, विनीत त्रिपाठी, राजेश यादव, उमेंद्र सिंह, प्रदीप, संजय कुमार, आदित्य कुमार यादव, अंजू पटेल, सौरभ दुबे, धीरज कुमार तिवारी, कृष्णकांत त्रिपाठी, मो.कलीम ने अपने पर्चे दाखिल किए हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 25 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद शाम पांच बजे तक नाम वापसी ली जा सकती है।