फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय परिवार घोषित हों स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन

Tue, 24 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करती राजश्री चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर के जेएसआईटीएम सभागार में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों के प्रांतीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार राष्ट्रीय परिवार घोषित करने की मांग की गई। स्वतंत्रता सेनानी जुगलकिशोर सक्सेना की 16वीं पुण्यतिथि पर हुए सम्मेलन का शुभारंभ नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी, शहीद अशफाकउल्ला के पौत्र अशफाकुल्लाह एवं तात्या टोपे के वंशज विनायक राव टोपे ने दीप प्रज्वलित करके किया।
विज्ञापन


अकादमी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर गोवा मुक्ति आंदोलन के क्रांतिकारी बलिया से आए रामविचार पांडेय, 103 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गोवर्धनलाल कनौजिया, लखनऊ से आए अखिल भारती स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष एवं अकादमी के निदेशक इंजी.सुप्रभाष सक्सेना ने कहा कि आज राजनीति का अर्थ येन केन प्रकारेण सत्ता हथियाना रह गया है।

कार्यक्रम से पहले स्वतंत्रता सेनानी जुगलकिशोर सक्सेना की समाधि पर पहुंच कर उनकी पत्नी शीतला देवी, पुत्र इंजी.सुप्रभाष सक्सेना, अविनाश सक्सेना, देवेश सक्सेना, पुत्री ममता सक्सेना एवं अन्य सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सम्मेलन में पधारे मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने शाल, नारियल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर नेता की प्रपौत्री राजश्री चौधरी, अशफाकुल्लाह, विनायक राव टोपे, शीतला देवी सक्सेना को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सुप्रभाष सक्सेना, हिमांशु सक्सेना ने अंगवस्त्र व शाल नारियल से विशिष्ट अतिथि डॉ.जीवन शुक्ल, स्वतंत्रता सेनानी परिषद के निदेशक गोविंदप्रसाद दुबे को सम्मानित किया। इसके अलावा झांसी से आए सुरेशचंद्र बवेले, सीतापुर के राकेश शर्मा, इलाहाबाद के सर्वेश कुमार, मैनपुरी के मुन्नालाल कश्यप, बरेली के प्रमोद, मुरादाबाद के इशरतउल्ला, इटावा के डॉ.यतींद्रनाथ सहित 300 लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें