अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। जिले में बिजली की अघोषित कटौती से आम जन परेशान है। दिन ही नहीं रात में कई-कई घंटे बिजली गायब रहने से चोरी की घटनाएं बढ़ी है। स्थानीय फॉल्ट भी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बने हुए हैं। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग कोई सुधार नहीं कर रहा है।
शासन से 18 से 20 घंटे बिजली देने के निर्देश होने के बाद भी जिले के बिजली अधिकारी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही है। नियमित कटौती के कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों की ओर से की जाने वाली शिकायतों को भी अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिससे छोटा सा फॉल्ट होने के बावजूद उसे समय पर ठीक नहीं किया जाता है। उपभोक्ता रामप्रकाश का कहना है कि रात के समय कटौती होने से लोगों के सामने कई दिक्कतें आ जाती हैं। बिजली कटौती के बारे में जानकारी लेने पर बिजली विभाग के अधिकारी कोई जानकारी भी नहीं देते हैं। रात के समय बिजली विभाग केे अधिकारी व कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते हैं। कृष्ण कांत का कहना है कि बिजली विभाग की कटौती लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सुबह के समय और रात में नौ बजे के बाद कटौती शुरूहो जाती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत संतोष कुमार का कहना है कि कटौती स्थानीय स्तर पर नहीं की जाती है। यह कटौती लखनऊ शक्ति भवन के निर्देश पर होती है।
कटौती सेे जिले में चरमराई बिजली व्यवस्था
-रात के समय कटौती होने से परेशान हो रहे लोग
-अधिकारी बोले शक्ति भवन के निर्देशों पर रोस्टिंग के तहत काटी जा रही बिजली