अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मवई रिहायक का मजरा मढ़ियन में फैले बुखार के मरीजों को शनिवार को दवा वितरित की गई। सीएचसी प्रभारी डा. आनंद कुमार ने मरीजों को देखकर दवाएं देने के साथ रोग से बचाव की जानकारी दी। बुखार से पीड़ित मरीजों को बताया कि दवा के बाद पूरा खाना खाएं। रोजाना तीन से चार लीटर पानी पिएं। मरीजाें से सोमवार को खून की जांच करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया है। मरीजों से कहा कि मौसम बदल रहा है, वायरल फीवर व जुकाम की बीमारी बढ़ रही है। कहा कि यदि दो-तीन दिन तक जुकाम-बुखार ठीक नहीं होता है तो मरीज जांच कराकर ही आगे की दवा लें।
वायरल फीवर से बचने को रोजाना पिएं खूब पानी