अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। गायत्री परिवार के लोगों ने रविवार को महादेवी वर्मा घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान भक्तों को गंगा को निर्मल बनाने का संकल्प भी दिलाया और पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। निर्मल गंगा जन अभियान प्रभारी रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए गायत्री परिवार ने अभियान शुरू किया है।
निर्मल गंगा जन अभियान के तहत जल शुद्धि, तट शुद्धि, तटीय ग्राम शुद्धि, सच्चा तीर्थ सेवन, दूषित जल स्रोत प्रबंधन कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से गंगा में कचरा युक्त पूजन सामग्री, पॉलीथिन न डालने और स्नान में साबुन आदि का प्रयोग न करने की अपील भी की। सफाई अभियान में राहुल गुप्ता, आंचल गुप्ता, ममता शर्मा, तुलसी राम वर्मा, सुधा गुप्ता, गुड्डी गुप्ता शामिल रहे।
फोटो 16 केएनजेपी 07- सफाई के दौरान गायत्री परिवार की सदस्य।
फोटो 16 केएनजेपी 08- गंदगी को गड्ढे में दबाते गायत्री परिवार के सदस्य।
गायत्री परिवार ने की गंगा घाट पर सफाई