कन्नौज/ तालग्राम। शहर और तालग्राम में लगाए गए नेत्र जांच शिविरों में 190 मोतियाबिंद रोगी चिह्नित किए गए। एक शिविर जिला अंधता निवारण कार्यक्रम और दूसरा स्वयंसेवी संस्था की ओर से लगाया गया था।
जिला अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत शहर के विनोद दीक्षित चिकित्सालय सीएचसी में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। बापू आई एंड हेल्थ केयर एवं मां अन्नपूर्णा नेत्र चिकित्सा समिति की टीम ने 160 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। 40 नेत्र रोगी मोतिया बिंदु रोग से ग्रसित मिले। जिनका आपरेशन सोमवार को कानपुर में होगा। इस दौरान डा. एसके कटियार, डा. केके कटियार, मंजुल कुमार, डा. रोशनी भदौरिया व एमडी दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
इसी तरह तालग्राम में पारवारिक सेवा समिति के तत्वावधान में डा. जवाहरलाल रोहतकी स्मारक चिकित्सालय कानपुर ने कस्बे में अब्दुल खालिक घी वाले की स्मृति में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। शुभारंभ समाज सेवी शाहरुख मंसूरी ने किया। इसमें डा. अजय कुशवाहा, डा. वीरेंद्र ने 200 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 150 मोतियाबिंद रोगी चिह्नित किए गए। शोहेल,अब्दुल वाहिद, रामजी सैनी, मोनू गुप्ता, राजेश यादव, मुन्ना कनौजिया, डा. जावेद सिद्दीकी मौजूद रहे।
मोतियाबिंद के 190 रोगी मिले
शहर और तालग्राम में लगाए गए शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 16 केएनजेपी-11 सीएचसी मकरंदनगर में अंधता निवारण कैंप में नेत्र रोगियों की जांच करते डाक्टर।
फोटो 16 केएनजेपी 15 नेत्र रोगी की जांच करते चिकित्सक।