फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक तालाब में डूबा, बाइक सवार की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर/पूंछ। शनिवार की दोपहर बरुआसागर झरना स्थित तालाब में नहा रहे एक युवक के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की खोज का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसको खोजा नहीं जा सका। बरुआसागर के सनोरा निवासी मनीष (24) पुत्र रामप्रसाद झरना तालाब पर अपने साथी के साथ आया था। साथी सुरेश ने पुलिस को बताया कि मनीष तालाब में डुबकी लगाने के लिए चला गया। इसके बाद उसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील तिवारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भी मनीष को नहीं खोजा जा सका।
विज्ञापन

थाना पूंछ के समथर रोड पर ग्राम चितगुआ के पास से निकली बेतवा नहर में विगत शुक्रवार कि रात दो बाइक सवार नहर में गिर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति को फायर ब्रिगेड के जवानों ने बचा लिया था। जबकि दूसरे का पता नहीं चला था। काफी खोजबीन के बाद शनिवार को गायब व्यक्ति का शव घटनास्थल से थोड़ी दूर पर झाड़ियों में फंसा मिला।
बताया जाता है कि थाना मोंठ के ग्राम जोरा निवासी विजय सिंह यादव (41) पुत्र टीकाराम एवं गांव के ही राजा सिंह दोनों बाइक से शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे मध्य प्रदेश के ग्राम बड़ागांव भैंस खरीदने गए थे, लौटते समय रात करीब 9:00 बजे जैसे ही ग्राम चितगुआ बेतवा नहर के पास पहुंचे अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों बाइक सहित नहर में समा गए । राजा सिंह तैर कर किनारे आ गए और एक पत्थर को पकड़ लिया। रात करीब 9:30 बजे कस्बा समथर से मोंठ स्टेशन की फायर ब्रिगेड की गाड़ी लौट रही थी। रोशनी देखकर राजा सिंह चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर फायर ब्रिगेड के जवानों ने गाड़ी को रोका और उन्होंने रस्सी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन नहर में बहे विजय पाल सिंह का कोई पता नहीं चला। अंधेरा होने के कारण पुलिस वापस लौट आई और सुबह सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर बेतवा नहर के पानी का बेग कम करवाया। इसके बाद पुलिस सहित ग्राम जोरा के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में विजय सिंह की बॉडी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें