फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रेल कर्मचारी ने आईओडब्ल्यू पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) कार्यालय में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने एक आईओडब्ल्यू पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक शिकायत के बाद से उसको ज्यादा परेशान किया जाता है। उससे गड्ढे खुदवाने और पुताई जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। महिला ने पुलिस के बाद अब मामले की शिकायत डीआरएम से की है।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) कार्यालय में हेल्पर के पद पर कार्यरत महिला ने पिछले दिनों सीपरी बाजार थाने में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि ऑफिस के एक आईओडब्ल्यू उसकी साथी महिला कर्मी के साथ मिलकर उस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, आईओडब्ल्यू ने उसकी साथी महिला कर्मी के अवकाश पर रहने के बाद भी मस्टर रोल में उसे उपस्थित दिखा दिया था। यह बात किसी ने उजागर कर दी। आईओडब्ल्यू को शक है कि यह काम उसने किया। जबकि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। आरपीएफ भी इस मामले में उससे पूछताछ कर चुकी है। इस शिकायत के बाद उसे एसएसई वर्क्स पूर्व कार्यालय में ड्यूटी पर लगा दिया गया। यहां पर भी उक्त कर्मियों के कहने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला कर्मी ने अब इस मामले की शिकायत डीआरएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें