पति दिनेश से विवाद हो गया। विवाद के बाद सुधा ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। अंदर आग की लपट देखकर दिनेश भी घबरा गया। दरवाजा तोड़कर उसने सुधा को बचाने की कोशिश की। इसमें दिनेश भी झुलस गया।
झांसी के प्रेमनगर निवासी सुधा ने पति से विवाद के बाद अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। पत्नी को जलता देख पति ने उसे बचाने की कोशिश की, इसमें वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह सुधा का किसी बात को लेकर पति दिनेश से विवाद हो गया। विवाद के बाद सुधा ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। अंदर आग की लपट देखकर दिनेश भी घबरा गया। दरवाजा तोड़कर उसने सुधा को बचाने की कोशिश की। इसमें दिनेश भी झुलस गया। सूचना मिलने पर प्रेम नगर पुलिस पहुंच गई। दोनों को गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।