फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख का माल जलकर खाक: नर्सिंग होम के बीच बने गोदाम में लगी भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 28 Apr 2022 04:14 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

व्यवसाई कमल जैन के मुताबिक गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम के भीतर आग लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
नर्सिंग होम के बीच बने गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में थाना नवाबाद के करगुवां मंदिर मार्ग पर नर्सिंग होम के बीच बने पाइप के एक गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग भड़क उठी। थोड़ी ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


कैलाश रेजिडेंसी निवासी कमल जैन का करगुवां मंदिर के पास गोदाम है। इसमें प्लास्टिक के पाइप समेत कृषि उपकरण रखे जाते हैं। व्यवसाई कमल जैन के मुताबिक गुरुवार दोपहर अचानक गोदाम के भीतर आग लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर में नवाबाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। 

व्यवसाई के मुताबिक गोदाम में करीब 40 लाख रुपए का माल था। आग की चपेट में आने से यह पूरा सामान नष्ट हो गया। हालांकि व्यवसायी की ओर से अभी तक नवाबाद थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्रा का कहना है कि आग की चपेट में आने से कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ,  सिर्फ सामान का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें