फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को देनी है मात तो ढंग से धोएं हाथ और पहनें मास्क

विज्ञापन
wear mask and beat corona
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के दौर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ हाथों की धुलाई और सफाई की अहम भूमिका है। तमाम लोगों ने बार-बार हाथ धोकर और मास्क पहनकर ही कोरोना संक्रमण से बचाव किया है। इसमें ‘सुमन के’ फार्मूले ने लोगों को जागरूक कर बीमारी से बचाया है। डॉक्टर भी समय-समय पर हाथों को ठीक से धोने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जिले में दस्त और श्वसन संक्रमण का सबसे प्रमुख कारण सही तरीके से हाथ न धोना है। जिले में हाल ही में कोरोना संक्रमण बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण भी यही रहा। एसीएमओ डॉ. एनके जैन और फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि सही तरीके से ‘सुमन के’ फार्मूले से हाथ धोकर कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। डॉ. अमित सहगल के अनुसार कोरोना के दौर में हाथों को सैनिटाइज करना अहम माना गया।
----------
ये है ‘सुमन के’ फार्मूला
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाथों को धुलने के छह चरण सुमन के फार्मूला बताया है। जिसमें एस-सीधा, यू-उल्टा, म-मुट्ठी, ए-अंगूठा, एन-नाखून, के-कलाई को 20 सेकेंड तक धोया जाता है।
विज्ञापन

--------
हाथ धोना कब-कब जरूरी
- शौच के बाद
- खाना बनाने व खाने से पहले
- घर की साफ.-सफ ाई करने के बाद
- पालतू जानवरों से खेलने के बाद
- किसी बीमार व्यक्ति से मिलकर आने के बाद
- छींक या खांसी के बाद
- खेलने और बागवानी के बाद
- मुंह, नाक व आंखों को छूने के बाद
एक साथ दो घंटे में धुलेंगे हजारों हाथ
झांसी। विश्व हाथ धुलाई दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को हजारों हाथ एक साथ धुलेंगे। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने इसको लेकर सभी विभागों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी के लिए स्वच्छ हाथ थीम पर सुबह 10 से 12 बजे तक सभी सरकारी विभागों में अफसर और कर्मचारी सामूहिक रूप से हाथ धो कर स्वच्छता का संदेश देंगे। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यालय व अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायती राज विभाग समेत सभी विभागों को हैंड वाशिंग डे अभियान में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी, स्कूल शिक्षक व एसएचजी के सदस्य समुदायों में 10 घरों का समूह बनाएंगे और हाथ धोने के महत्व को समझायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें