Students not studdy for virtual class because have not smart phone
झांसी। कोरोना से बचाव के कारण इन दिनों विद्यार्थियों के लिए स्कूल व कॉलेज बंद है। ऐसे में प्रयागराज बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए वर्चुअल स्कूल एवं ई ज्ञान गंगा की व्यवस्था बनाई है। इसमें स्वयं प्रभा चैनल एवं दूरदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कक्षा वार शैक्षिक वीडियो प्रसारित होते है। लेकिन जिले में इन कक्षाओं में पंजीकृत 88514 में से 22227 विद्यार्थी टीवी, इंटरनेट की कमी व स्मार्टफोन न होेने की वजह से यह प्रसारण नहीं देख सके।
वर्चुअल स्कूल एवं ई ज्ञान गंगा प्रसारण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए बोर्ड के निर्देश पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए थे। जिन्होंने अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद यह रिपोर्ट प्रयागराज बोर्ड को भेजी गई। विभागीय जानकारी के अनुसार कक्षा नौ के 22202 में से 11640 ने, कक्षा दस के 24521 में से 3442 ने, कक्षा 11 के 20548 में से 3362 ने और कक्षा 12 के 20943 अध्ययनत विद्यार्थियों में से 3783 ने यह प्रसारण नहीं देखे।
आज जीआईसी में होगी प्राचार्यों की बैठक
झांसी। 19 अक्तूबर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल जाएंगे। कोविड - 19 से स्कूल प्रबंधन किस तरह से बचाव के प्रबंध करे और सरकार की क्या गाइडलाइन है। इस संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज में सुबह 12 बजे से जनपद के सभी प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। विभाग के अनुसार सबसे पहले झांसी तहसील के स्कूलों के प्राचार्यों की तथा इसके बाद मोंठ, गरौठा, टहरौली आदि क्षेत्रों में संचालित स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक होगी।