फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्बल समाज, दुर्बल देश कुछ स्थापित नहीं कर सकते: रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। निर्बल समाज और दुर्बल देश कुछ स्थापित नहीं कर सकता। आज हिंदुस्तान की ताकत का अहसास पूरी दुनिया को हो गया है। समाज के लोग भी जागृत हो गए हैं। भारत को पुन: विश्व गुरू बनने तक हमें अपने संकल्प पर डटे रहना होगा। चैत्र नवरात्र पर आरएसएस के पथ संचलन के बाद एलवीएम में हुए कार्यक्रम के दौरान ये बात सह प्रांत प्रचारक कानपुर प्रांत रमेश ने कही।
विज्ञापन

बोले कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का आज जन्मदिन भी है। डॉ. हेडगेवार का कहना था कि व्यक्तियों में रोग हो सकता है। मगर देश और समाज में रोग लग चुका है। सारा जीवन इस रोग के इलाज में लगाऊंगा। कहा कि संघ की स्थापना को 100 साल पूरे होने जा रहे हैं। आज 90 हजार संघ की शाखाएं प्रत्यक्ष गतिविधियों के साथ देश में भारत और हिंदू प्रेम व आत्मीयता जगाने का काम कर रही हैं। कुछ मंडलों तक अभी कार्य पहुंचाना बाकी है। इसके लिए हमें समर्पित भाव के साथ जुटे रहना होगा। यदि भारत को विश्व गुरू बनाने का सपना देखना है तो हमें हर गांव-गांव, गली-गली तक अपने संकल्प को पहुंचाना होगा। कहा कि शत्रुओं ने षड्यंत्र करते हुए हमारे लोगों का आत्मविश्वास कमजोर किया था। आज हमारा समाज इस भारतीय नववर्ष, उसकी सामाजिकता, विशेषता और वैज्ञानिकता को अनुभव कर रहा है। मगर उस हिसाब से जी नहीं रहा है। राष्ट्र और समाज में वह ताकत है लेकिन हम लोग भूल बैठे हैं। ठीक उसी तरह जैसे हनुमान जी अपना बल भूल गए थे। आज देश का खोया स्वाभिमान जगाने का काम हो रहा है। पूरा समाज इसका अनुभव कर रहा है। यह शक्ति जागरण ही तो है। मंच पर विभाग संघ चालक शिव कुमार भार्गव, महानगर संघ चालक सतीश शरण मौजूद रहे। इससे पूर्व महानगर में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से पथ संचलन किया गया। घोष की थाप पर लंबी कतार में स्वयंसेवक कोतवाली, रानी महल, मिनर्वा, सैंयर गेट, गोविंद चौराहा, संघ कार्यालय, इलाइट चौराहा, तहसील से पथ संचलन करते हुए वापस एलवीएम लौटे। इस दौरान प्रांत कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक अखंड प्रताप, प्रांत कार्यवाह अनिल, सह प्रांत संपर्क प्रमुख रामकेश विजय, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, विधायक रवि शर्मा, हिमांशु दुबे, प्रो. देवेश निगम, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. कौशल त्रिपाठी, कार्तिक, राहुल, जयपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें