फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सड़क किनारे फेंका जा रहा है विवाह घरों का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के कई विवाह घरों में रोजाना शादियों का आयोजन हो रहा है। आयोजनों के बाद शादी समारोहों का बचा हुआ खाना व अन्य कचरा सड़कों के किनारे फेंक दिया जाता है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और मच्छरों की भरमार बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे फेंका गया कई-कई दिनों तक सड़कों के किनारे पड़ा रहता है, जिससे आसपास सड़ांध फैलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खाना छुट्टा गाय खाती हैं, जिससे उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। कस्बे के निवासी अभिषेक वर्मा ने बताया कि जब सुबह की सैर पर जाते समय लोगों को नाक करके निकलना पड़ता है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि रोज सुबह गश्त करें और जहां भी कचरा या बचा हुआ खाना पड़ा मिले, तत्काल सफाई कराएं। इसके अलावा विवाह घर संचालकों को पहले नोटिस जारी किए थे। अब फिर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें