फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : पानीपत और जयपुर के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
सीपरी बाजार में अब्दुल कलाम पार्क में हुई विवेक निरंजन स्मृति वॉलाबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल
विज्ञापन
झांसी। सीपरी स्थित स्थित अब्दुल कलाम क्रीड़ा स्थल में स्वर्गीय विवेक निरंजन स्मृति में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में अयोध्या, जयपुर, पानीपत और झांसी ने मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले में जयपुर ने अयोध्या व पानीपत ने बैतूूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान राजाराम निरंजन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच गोरखपुर बनाम अयोध्या के मध्य हुआ। जिसमें अयोध्या ने गोरखपुर को 25-19, 25-22 से शिकस्त दी। दूसरा मुकाबला विवेक निरंजन अकादमी झांसी और जयपुर के बीच हुआ। जयपुर ने झांसी को 25-13, 25-21 से हराया। तीसरा मैच डीबीए झांसी बनाम गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें डीबीए झांसी ने गोरखपुर को 18-25, 26-25 और 26-28 से पराजित किया। टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच पानीपत और बिलासपुर के बीच हुआ। पानीपत ने बिलासपुर को 25-16,, 25-15 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला जयपुर और अयोध्या की टीमों के बीच हुआ। जिसमें जयपुर ने सीधे सेटों में 25-20, 25-23 व 25-20 से अयोध्या को हरकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल पानीपत और बैतूल के बीच हुआ। जिसमें पानीपत ने बैतूल को 25-27, 25-19 व 25-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला पानीपत और जयपुर के बीच होगा। प्रतियोगिता में सतीश कंचन, बद्री प्रसाद, राज किशोर, राजेश पटेल, योगेश शर्मा, निर्भय प्रताप व रोहित यादव निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें