फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
violence in two group, one died - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

सकरार। थाना क्षेत्र के गांव संतपुरा में दो पक्षों में बुधवार को दिन में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की रात में मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साएं गांववालों ने बुधवार की रात को थाने के सामने शव रखकर झांसी-खजुराहो हाईवे जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
ग्राम संत पुरा निवासी रावेंद्र ने थाने में तहरीर दी है कि भाभी राम देवी पत्नी रघुवीर खेत से घास लेकर वापस घर आ रही थी। स्कूल के पास पहुंची तो बाइक से आ रहे भरत ने टक्कर मारकर गालीगलौज की। इसकी शिकायत उसके घर करने गया तो वहां पर भरत, राघवेंद्र, गोविंदास, भगवानदास आदि ने पिता धर्मदास (42) के साथ मारपीट की। सीने में घूंसे मारने पर वह अचेत हो गए। उनको इलाज के लिए झांसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को देर रात महिलाओं और पुरुषों ने शव को थाने के बाहर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस न जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर सीओ टहरौली अनुज कुमार सिंह और क्षेत्र के थानों की पुलिस पहुंची। सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। तहरीर के आधार पर विपक्षियों के खिलाफ धारा 279, 337, 323 , 504, 304 आदि धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन

बताया गया है कि विपक्षी भगवानदास ने 10 अगस्त को शिव शंकर, रघुवीर, चंद्रभान आदि के खिलाफ गालीगलौज कर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष नाराज था। बुधवार भी दोनों पक्षों में मारपीट में घायल होने पर धर्मदास की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें