फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी आज, माता दुर्गा की मूर्तियों का होगा विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में दशहरा का पर्व शुक्रवार को उत्साह से मनाया जाएगा। शहर, सीपरी, नगरा, सदर में विराजमान मां दुर्गा की मूर्तियों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और उन्हें जलाशयों में विसर्जित किया जाएगा। इसके साथ ही कई जगहों पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी होंगे। वहीं, इस साल भी कोरोना के कारण सार्वजनिक रूप से दशहरा उत्सव का कार्यक्रम क्राफ्ट मेला मैदान व सदर में आयोजित नहीं होंगे। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतलों का दहन नहीं होगा।
विज्ञापन

दशहरा पर मूर्ति विसर्जन की भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती है। सौ से अधिक मूर्तियों का लक्ष्मी तालाब सहित अन्य जलाशयों में विधि विधान से विसर्जन होगा। इधर बांधव समिति कालीबाड़ी में दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन शाम 5 बजकर 30 मिनट के दौरान होगा। समिति के सांस्कृतिक सचिव रवि शंकर चटर्जी के अनुसार सिंदूर दान सुबह 11 बजे होगा। इधर दयासागर कंपाउड मानिक चौक में विराजमान मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा शाम 4 बजे के बाद लक्ष्मी तालाब के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को लेकर अखिल भारत वर्षीय धर्म संघ की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सभी प्रतिमायें शहर सिंधी चौराहा पर शाम चार बजे तक एकत्रित होने के बाद क्रमबद्ध रूप से लक्ष्मी तालाब के लिए प्रस्थान करेगी। बैठक में आचार्य हरीओम पाठक, रवीश त्रिपाठी, कालीचरण जारौलिया, महेश पांडेय, संजीव दुबे, राजीव शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें