फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरला एक्सप्रेस में वेंडरों ने काटा बवाल, चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नई दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली केरला एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में बुधवार की रात वेंडरों ने जमकर बवाल काटा। उनके बीच खूब लात घूंसे चले। शोरगुल से एस 7 कोच में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की शिकायत पर वेंडरों को झांसी में उतार लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार रात 12 बजे 02626 केरला एक्सप्रेस ग्वालियर से झांसी के बीच दौड़ रही थी, तभी पेंट्रीकार में काम को लेकर वेंडरों के बीच झगड़ा हो गया। वेंडर आपस में जोर-जोर से शोर मचाकर हल्ला करने लगे। देखते ही देखते उनके बीच लात घूंसे चलने लगे। शोरगुल के कारण एस 7 कोच के यात्री जाग गए। यात्री परेशान होने लगे। शोरगुल से परेशान होेकर बर्थ नंबर 73 पर सवार नई दिल्ली के महरौली निवासी यात्री मोहन ने आरपीएफ कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। ट्रेन के झांसी में रात 1.30 बजे प्लेटफार्म दो पर रुकते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बाद में तीन वेंडरों को ट्रेन से उतार कर थाने लाया गया। जीआरपी ने मुरैना के नगरा थाना क्षेत्र के सिलवसी निवासी लक्ष्मण सिंह व अजीत सिंह और आगरा के खैरा थाना क्षेत्र के भक्तनपुरा निवासी अजय शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें