फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी प्रो. मुकेश पांडेय ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवागंतुक कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। प्रभारी कुलपति प्रो. समशेर ने उन्हें चार्ज सौंपा। साथ ही बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

बीते आठ नवंबर को पूर्व कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन का कार्यकाल पूरा होने के बाद एचबीटीयू कानपुर के कुलपति प्रो. समशेर को बीयू वीसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 28 दिनों बाद सोमवार को कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के डीन एवं डायरेक्टर प्रो. मुकेश पांडेय को बीयू का कुलपति नियुक्त कर दिया। शुक्रवार को नव नियुक्त कुलपति प्रो. पांडेय ने कार्यभार संभाल दिया। प्रभारी कुलपति ने उन्हें अपना चार्ज सौंप दिया। कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, दिनभर शिक्षक और कर्मचारी वीसी से मिलकर उन्हें बधाई देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें