फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबर रहा उतराखंड और पडुचेरी का मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़, पंजाब, आंध्र प्रदेश, बिहार और बंगाल की टीमों ने मैच जीते। जबकि उत्तराखंड और पुडुचेरी की टीम का मुकाबला बराबर रहा। मैच के दौरान अभिषेक भार्गव मुख्य अतिथि और सुबोध खांडेकर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का पहला मुकाबला हिमाचल और छत्तीसगढ़ की टीमों के बीच हुआ। मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल करते हुए हिमाचल की टीम को 14-1 से पराजित किया। दूसरा मैच पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच हुआ। जिसमें पंजाब की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। तीसरा मैच चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम 3-2 से विजयी रही। चैंपियनशिप का चौथा मुकाबला उत्तराखंड व पुडुचेरी की टीमों के बीच हुआ। मैच के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने खूब जोर आजमाइश की, लेकिन दोनों ही टीमें एक दूसरे पर गोल नहीं दाग सकी। जिसके चलते मुकाबला 0-0 के स्कोर से बराबर रहा। पांचवां मैच गोवा और बिहार के मध्य हुआ। जिसमें बिहार की टीम ने 4-1 से मैच जीत लिया। वहीं चैंपियनशिप का छठवां मुकाबला गुजरात एवं बंगाल के मध्य हुआ। जिसमें बंगाल की टीम ने 8-1 से जीत दर्ज की।
मैचों के दौरान यह रहे निर्णायक
मैच के दौरान वंदना रघुवंशी, निर्मला डागर, रैनू बाला, विवेक काले, विवेक सोनी, सौरभ शर्मा, अरनोल्ड जेवियर, प्रीति सिंह, श्वेता किशोर, निशा देवी, भाग्यश्री, प्रवीण अग्रवाल, रमा प्रमोद, योगिता पासी, मोहित सिंह, नेपोलियन चंनाबथॉमन, प्रियेश, महेश्वर सिंह नेगी, राजन एका, मनीष कुमार द्विवेदी निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में आज होंगे क्वाटर फाइनल मैच
झांसी। चैंपियनशिप का क्वाटर फाइनल मुकाबला सुबह सात बजे से हरियाणा और उत्तर प्रदेश, पौने नौ बजे से महाराष्ट्र एवं कर्नाटक, ग्यारह बजे से मध्य प्रदेश-झारखंड, दोपहर तीन बजे उड़ीसा-पंजाब के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें