पीसीएस की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को महानगर के 43 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान 12 हजार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 7503 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।
महानगर के 43 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 19485 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 12126 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक हुई परीक्षा में 7503 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि 11982 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुई परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों का आंकड़ा बढ़ गया। इस दौरान 7359 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि कुल 12126 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। साथ ही केंद्रों को पालियों के दौरान सैनिटाइज कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान भी सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर किया गया था। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी भीड़ नहीं जमा होने दी गई।