फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2026: हाईस्कूल में चमका झांसी, ऋषभ प्रदेश में तीसरे स्थान पर, हासिल किए 97.33 प्रतिशत अंक

Thu, 23 Apr 2026 07:44 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हाईस्कूल में लार्ड कृष्ण पब्लिक हाईस्कूल उल्दन के ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर मऊरानीपुर की नंदिनी ने 92.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
छात्र ऋषभ साहू का विद्यालय में किया गया सम्मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार शाम 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। हाईस्कूल में लार्ड कृष्ण पब्लिक हाईस्कूल उल्दन के ऋषभ साहू ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर मऊरानीपुर की नंदिनी ने 92.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रदेश में 28वीं व 63वीं रैंक
जिले के समग्र प्रदर्शन की बात करें तो हाईस्कूल में झांसी ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए प्रदेश में 28वां स्थान हासिल किया, जबकि इंटरमीडिएट में प्रदर्शन गिरकर 63वें स्थान पर पहुंच गया। बताते चलें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। हाईस्कूल में जिले के 23,401 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 22,340 परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में 20,364 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 1,974 असफल रहे। इस तरह 10वीं का परिणाम 91.15 प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के चलते जिले की रैंकिंग पिछले वर्ष के 42वें स्थान से सुधरकर 28वें स्थान पर पहुंच गई।

इंटर में फिसला प्रदर्शन
वहीं, इंटरमीडिएट में 21,751 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया और 21,110 ने परीक्षा दी। इनमें से 15,982 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 5,128 असफल रहे। 12वीं का कुल परिणाम 75.71 प्रतिशत रहा। चिंताजनक पहलू यह रहा कि जिले की रैंकिंग प्रदेश में 34वें स्थान से गिरकर 63वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सुबह से ही मंदिर में नजर आए विद्यार्थी
बोर्ड से रिजल्ट जारी होने से पहले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। कई विद्यार्थी सुबह मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना करते नजर आए। दोपहर बाद से ही कुछ छात्र अपने-अपने स्कूलों में पहुंचने लगे, जबकि कई ने साइबर कैफे का रुख किया। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जानने के लिए उत्साहित दिखे। कई स्कूलों में सफल विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए जश्न भी मनाया।
विज्ञापन



प्रदेश में तीसरे स्थान पर आए ऋषभ साहू...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें