फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस का हिस्सा बनीं 122 महिला पुलिसकर्मी, पासिंग आउट परेड में दिखा जोश

Wed, 05 Jan 2022 12:21 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

पासिंग आउट परेड में नजर आया नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों का जज्बा। इस परेड को जिसने भी देखा वो जोश से भर गया।
 
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी बनने की खुुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

122 नवप्रशिक्षित महिला सिपाही बुधवार से उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गईं। पुलिस लाइन में आज इनकी महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेडहुई। पासिंग हाउट परेड के दौरान इन महिला आरक्षियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पासिंग आउट परेड के दौरान इन महिला आरक्षियों के परिजन भी मौजूद थे। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड के बाद एसएसपी शिवहरि मीना ने उनको कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सालभर चले प्रशिक्षण के दौरान जारी परिणामों के मुताबिक मैनपुरी निवासी सिल्की राठौर को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का खिताब मिला। उनको 1500 अंकों में 1192.5 अंक हासिल हुए हैं। 

इसी तरह शारीरिक प्रशिक्षण में रिंकी, पद संचलन में कंचन सिंह, शस्त्र प्रशिक्षण में शालिनी यादव, जंगल प्रशिक्षण, फील्ड, क्राफ्ट में प्रियंका चौधरी, भीड़ नियंत्रण में श्वेता सिंह, अनआर्म्ड कॉम्बैट में हिमांशी गुप्ता, योगासन में खुशबू सिंह, यातायात नियंत्रण में साधना सिंह, आतंकवाद, डकैती निरोधक प्रशिक्षण एवं वन मिनट ड्रिल में अंजलि पांडेय, विशिष्ट तलाशी अभियान में कीर्ति सिंह को पहला स्थान मिला। इनको डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीना, सीडीओ शैलेष कुमार समेत अन्य अफसरों ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें