फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: जिपं अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी ने नहीं किया पर्चा दाखिल, भाजपा के पवन गौतम का निर्विरोध निर्वाचन तय

Sat, 26 Jun 2021 04:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
पवन कुमार गौतम, भाजपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे की अवधि के दौरान भाजपा प्रत्याशी पवन गौतम ने ही दो सेट नामांकन के दाखिल किए। इसके अलावा अन्य कोई नामांकन दाखिल करने नहीं आया। जबकि, सपा ने आशा गौतम को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचीं। 
विज्ञापन


इस बीच सपा के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस ने सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक हेमंत सेठ को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। इसके अलावा अन्य सभी सदस्यों के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया, जिससे सपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें