फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: झांसी में बेकाबू कार ने तहसीलदार व कानूनगो समेत चार को मारी टक्कर, सभी की हालत नाजुक

Mon, 07 Mar 2022 08:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी के बरूआसागर में केना पुल के पास दो चार पहिया वाहन से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने से उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे में निवाड़ी के तहसीलदार एवं काननूगो समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त तहसीलदार की कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बरूआसागर में झांसी- खजुराहो मार्ग पर केना गांव के पास सोमवार शाम दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें निवाड़ी के तहसीलदार एवं काननूगो समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के निवाड़ी में तैनात तहसीलदार निकेत चौरसिया (55) अपनी सरकारी गाड़ी से सोमवार शाम झांसी के लिए निकले थे। उनके साथ गाड़ी में कानूनगो बृजेश खरे (50) भी थे। गाड़ी निवाड़ी निवासी राहुल अहिरवार (25) चला रहा था। 

जैसे ही वह लोग केना गांव से होते हुए केना पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने से उनके परखच्चे उड़ गए। दूसरे वाहन में ग्वालियर निवासी कालका प्रसाद (55) अपने रिश्तेदार राहुल ओझा (40) एवं शरद (45) के साथ सवार थे। यह लोग ग्वालियर से मऊरानीपुर एक तेरहवीं में हिस्सा लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन


हादसे में तहसीलदार निकेत चौरसिया, बृजेश एवं राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी गाड़ी का एयर बैग खुल जाने से आगे बैठे राहुल एवं शरद को चोट नहीं आईं हैं। जबकि पीछे बैठे कालका प्रसाद घायल हो गए। उनको उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनकी नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। यहां इन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें