फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवेः उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस में धू धूकर जले दो

विज्ञापन
हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच।
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की दोपहर आगरा से ग्वालियर की ओर आ रही उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस के दो वातानुकूलित कोचों में मुरैना और धोलपुर के बीच हेतमपुर के पास आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन पर रोक लिया। इस दौरान कई यात्रियों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। इस दौरान तीसरे कोच तक भी आग पहुंच गई। सूचना पर पहुंचीं मुरैना व धौलपुर की दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से दो कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के कारण ट्रेन ढाई घंटे तक मौके पर खड़ी रही। बारह से अधिक ट्रेनें भी लेट हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर तीन बजे ट्रेन नंबर 20848 उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस हेतमपुर स्टेशन के पहले थी, तभी पीछे से चौथे नंबर पर लगे ए टू कोच से यात्रियों ने धुआं निकलता देखा। यह देख उन्होंने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन 3.19 बजे हेतमपुर स्टेशन पर खड़ी हो गई। इस दौरान ट्रेन में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। यात्री अपना सामान लेकर कोचों से कूदने लगे। कई यात्री दूसरे कोचों में चले गए। टीटीई व अन्य स्टाफ ने फायर उपकरणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस दौरान ट्रेन के ए वन कोच में भी आग पहुंच गई।
सूचना पर पुलिस के अलावा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसी बीच एचए वन कोच तक आग पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से दोनों कोच बुरी तरह जल गए, जबकि तीसरे को हल्का नुकसान हुआ। बाद में पूरी तरह जले दोनों कोच समेत पीछे लगे एचए वन कोच व पावर जनरेटर कार कोच को ट्रेन से अलग किया गया। उक्त कोचों के यात्रियों को दूसरे डिब्बों में समायोजित किया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए शाम 5.54 बजे रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

इस घटना के कारण सचखंड एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनों को अलग- अलग स्टेशनों पर खड़ा रखा गया। यातायात सामान्य होने पर यह ट्रेनें आगे बढ़ सकीं। इस कारण इन ट्रेनों में सवार यात्री बेहद परेशान रहे।
डीआरएम ने दिए जांच के आदेश
घटना का पता लगते ही डीआरएम आशुतोष स्पेशल ट्रेन से रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त कोचों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों, आरपीएफ व जीआरपी से बात की। डीआरएम ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच की आग को बुझाते दमकलकर?

हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच।

हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच।

हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच को बुझाते दमकलकर्मी।

हेतमपुर स्टेशन पर धू- धूकर जलते उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस का वातानुकूलित कोच को बुझाते दमकलकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें