फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : आवारा पशु को बचाने के चक्कर में दो ट्रकों में भिड़ंत, हादसे में एक की मौत दूसरे का उपचार जारी

Mon, 02 Sep 2024 12:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सोमवार तड़के झांसी-ललितपुर हाईवे पर अन्ना जानवर के अचानक सामने आ जाने से मानपुर गांव के पास ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सोमवार तड़के झांसी-ललितपुर हाईवे पर अन्ना जानवर के अचानक सामने आ जाने से मानपुर गांव के पास ट्रक आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में एक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

झांसी-ललितपुर हाईवे से होते हुए दो ट्रक झांसी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भोर करीब चार बजे दोनों ट्रक जैसे ही मानपुर गांव के पास पहुंचे, अचानक से हाईवे पर अन्ना जानवर के आने से आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। पीछे चल रहा ट्रक चालक वाहन नहीं संभाल सका। उसके पीछे जा भिड़ा। 

हादसे में नरेश पुत्र इंद्रपाल ट्रक के अंदर ही फंस गया। हाईवे की क्रेन एवं एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। किसी तरह क्रेन की मदद से घायल नरेश को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे चालक प्रदीप पुत्र अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें